.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dfe1c8a88-65b9-48ab-b548-ec7f4bd32e37&w=3840&q=75)
Building Collapsed: दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। सद्भावना पार्क के पास स्थित एक तीन मंजिला पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा दोपहर लगभग 12:14 बजे हुआ, जब दिल्ली फायर सर्विसेज को सूचना मिली कि इलाके में इमारत ढह गई है। सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
अचानक धराशायी हुई इमारत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतनी तेजी से हुआ कि लोग संभल भी नहीं पाए। ग्राउंड फ्लोर और ऊपर की दो मंजिलों वाली इमारत देखते ही देखते मलबे के ढेर में बदल गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए और कई जगह से चीख-पुकार सुनाई देने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करने की कोशिश की और प्रशासन को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस के जवानों ने जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाना शुरू किया।
VIDEO | Three people died after a building collapsed near Sadbhavna Park in central Delhi’s Daryaganj on Wednesday, an official said.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2025
An information about the incident was received at 12.14 pm following which four fire tenders were rushed to the spot where a building, consisting… pic.twitter.com/af6rUUb1GH
बचाव कार्य जारी, इलाके को किया गया सील
फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनकी तलाश तेजी से की जा रही है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है ताकि राहत कार्य सुचारु रूप से चल सके। पुलिस का कहना है कि इमारत पुरानी और जर्जर हालत में थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग अपने परिजनों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।