Tragic accident in Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर एक वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग घनसाली क्षेत्र के थ्योलधार गांव के निवासी थे और हरिद्वार से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
कैसे हुआ हादसा
प्रशासन के अनुसार, हादसा चंबा-कोटी रोड पर नैल के पास हुआ, जब वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और राहत दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।
राहत और बचाव कार्य
घायलों को तुरंत बौरारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
यह भी देखेंःMarathi Language Mandatory: मुंबई में 1 मई से ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा जरूरी!
प्रारंभिक जांच में वजह सामने आई
जिला प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।