Mecca-Madeena road accident : सऊदी अरब के मक्का–मदीना हाईवे पर सोमवार की सुबह एकत दर्दनाक हादसे की खबर आई..जिसमें 42 भारतीयों को जिंदा जलने की पुष्टि की गई है.. जानकारी के मुताबिक हाईवे पर भारतीय यात्रियों से भरी बस टैंकर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही पलों में दोनों वाहन आग की भीषण लपटों में घिर गए.. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस भीषण दुर्घटना में 42 भारतीय नागरिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.. हादसे ने न केवल पीड़ित परिवारों को शोक में डुबो दिया है, बल्कि दोनों देशों में संवेदना की लहर दौड़ गई है..
वाहन तुरंत आग की चपेट में आ गए
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा हाईवे के एक सुनसान हिस्से में हुआ, जहां दोनों वाहन आमने–सामने की दिशा से तेज गति में आ रहे थे। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग फैल गई और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। राहत और बचाव दल को घटना स्थल तक पहुँचने में समय लगा, जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई। दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस लगभग पूरी तरह जल चुकी थी।
उच्च स्तरीय जांच के आदेश
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कुछ की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। सऊदी प्रशासन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं, साथ ही मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने में भारतीय दूतावास की सहायता ली जा रही है। शवों को डीएनए परीक्षण के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
क्या भारतीय दूतावास प्रतिक्रिया?
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस हादसे को “अत्यंत दुखद और हृदयविदारक” बताते हुए कहा कि वे लगातार सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए विशेष सहायता पैकेज और विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन जारी करने की घोषणा की है।
बेहतर प्रबंधन और तेज बचाव तंत्र
यह दुर्घटना एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय यात्री बस सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम, नियमित वाहन जांच और ड्राइवरों के लिए सख्ती से लागू दिशा–निर्देश की आवश्यकता पर विशेषज्ञ फिर जोर दे रहे हैं। मक्का और मदीना के बीच यह मार्ग हर साल हजारों यात्री इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में इस तरह की त्रासदियों को रोकने के लिए बेहतर प्रबंधन और तेज बचाव तंत्र अनिवार्य हो गया है।