बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र में भंसौली कट के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
मृतकों में बुलंदशहर नगर के धमेडा अड्डा निवासी उत्तम सिंह, उनकी पत्नी और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। बताया गया कि परिवार खुर्जा की ओर से अपने घर लौट रहा था। देर रात जब उनकी बाइक भंसौली कट के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और परिवार के सभी सदस्य सड़क पर दूर जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर दिल दहला देने वाला मंजर था। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पांचों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एक साथ परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही धमेडा अड्डा क्षेत्र में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई