Bulandshahr News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित बाईपास टी-प्वाइंट पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने एक दोपहिया मोपेड को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोपेड चालक और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मोपेड से जा टकराया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मोपेड से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।