Son of Sardaar 2 Teaser: बालीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर आज गुरुवार रिलीज हो गया है। जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था।इस फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी का किरदार निभाया है। इसके टीजर में जोरदार कॉमेडी देखने को मिल रही है और साथ-साथ एक्शन की भी झलक दिखी है। फिल्म में एक्शन और ड्रामा काफी भरपूर देखने को मिलेगा। यह फिल्म दिग्गज कलाकारों से सजी है।
फिल्म का ट्रेलर
फिल्म के टीजर मे दिखाया गया है कि अजय देवगन एक बार फिर से जस्सी के किरदार में वापस आ रहे हैं। फिर वह एक विदेशी शादी के चक्कर में फंस जाते हैं, जिसके बाद सारा ड्रामा शुरू हो जाता है और भरपूर एक्शन भी दिखाई देता है। इसके अलावा फिल्म के टीजर में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे, दीपक डोबरियाल, कुबरा सैत, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। अंत में दिखाया जाता है कि अजय देवगन पंजाब में तो सर्वाइव कर गए, पर क्या स्कॉटलैंड में टिक पाएंगे?
एक सीन ने दर्शको को कर दिया भावुक
इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव ने अभिनय किया था । इस ट्रेलर में एक सीन ने दर्शकों को बेहद भावुक कर दिया। इसमें दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म में टोनी का किरदार निभाएंगे। पिछले महीने मई में अभिनेता का निधन हो गया था। यह उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई।
फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा मिलकर कर रहे हैं। यह एक एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म है। साथ ही आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताते चलें कि यह फिल्म 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।