Train Cancel:अगर आप अगस्त या सितंबर 2025 में ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंडियन रेलवे ने रखरखाव और अन्य कारणों से कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। साथ ही कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का भी फैसला लिया गया है। ऐसे में सफर से पहले अपने ट्रेन नंबर की जानकारी जरूर कर लें, ताकि स्टेशन जाकर असुविधा का सामना न करना पड़े।
इन प्रमुख ट्रेनों को किया गया रद्द
रेलवे ने हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस (18175/18176) को 18 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक रद्द किया है। चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (17007) और दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (17008) भी क्रमशः 26, 29 अगस्त और 9, 12 सितंबर को नहीं चलेंगी। विशाखापट्टणम-बनारस एक्सप्रेस (18523) और बनारस–विशाखापट्टणम एक्सप्रेस (18524) को भी कई तारीखों पर रद्द किया गया है। इसके अलावा हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17005/17006), चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (07051/07052/07005/07006), जम्मू तवी-सम्बलपुर (18310) और मालदा-सूरत एक्सप्रेस (13425/13426) जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी प्रभावित किया गया है।
यह भी पढ़ेंःBaghpat Woman shot dead: बागपत में आशा कार्यकर्ता की संदिग्ध हालात में हत्या, गांव में मातम पसरा
शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें और तारीखें
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही खत्म करने का निर्णय लिया है।
15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस को 23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस को 24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर को हटिया से ही शुरू किया जाएगा।
इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपने टिकट और ट्रेन स्टेटस की जानकारी अवश्य ले लें, जिससे किसी भी परेशानी से बचा जा सके।