
भारत में ट्रेनों को सबसे सुविधाजनक और किफायती सफर माना जाता है. लाखों यात्री रोज़ ट्रेन से यात्रा करते हैं. लेकिन कई बार यात्रियों को अचानक ट्रेन रद्द होने या आधे रास्ते तक ही चलने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगस्त और सितंबर के महीने में भी यात्रियों को ऐसी ही स्थिति झेलनी पड़ेगी. रेलवे ने घोषणा की है कि 18 अगस्त 2025 से लेकर 8 सितंबर 2025 तक कई ट्रेनों को कैंसिल किया जाएगा जबकि कुछ ट्रेनों को आधे रास्ते पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. रेलवे ने बताया कि इस दौरान ट्रैक रिपेयरिंग और तकनीकी काम किए जा रहे हैं. इस वजह से कई रूट पर ट्रेनों का संचालन संभव नहीं होगा. सबसे ज्यादा असर रांची के चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
पूरी तरह कैंसिल होने वाली ट्रेनें
1. 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस – 18 अगस्त से 10 सितंबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी.
2. 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (रांची होकर) – 26 अगस्त और 9 सितंबर को कैंसिल.
3. 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (रांची होकर) – 29 अगस्त और 12 सितंबर को कैंसिल.
4. 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (रांची होकर) – 27, 31 अगस्त और 7, 10 सितंबर को कैंसिल.
5. 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (रांची होकर) – 28 अगस्त, 1, 8 और 11 सितंबर को कैंसिल.
6. 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (रांची होकर) – 28 अगस्त को कैंसिल.
7. 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (रांची होकर) – 31 अगस्त को कैंसिल.
8. 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल– 30 अगस्त को कैंसिल.
9. 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल – 2 सितंबर को कैंसिल.
10. 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल – 1 सितंबर को कैंसिल.
11. 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल – 4 सितंबर को कैंसिल.
12. 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (रांची होकर) – 7 सितंबर को कैंसिल.
13. 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (रांची होकर) – 9 सितंबर को कैंसिल.
14. 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (रांची होकर) – 6 सितंबर को कैंसिल.
15. 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (रांची होकर) – 8 सितंबर को कैंसिल.
16. 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस – 8 सितंबर को कैंसिल.
17. 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस – 9 सितंबर को कैंसिल.
आधे रास्ते तक चलने वाली ट्रेनें
15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस – 23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त को केवल हटिया तक चलेगी. हटिया से आगे संबलपुर तक रद्द रहेगी.
15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस – 24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर को हटिया से आगे गोरखपुर तक चलेगी. यानी संबलपुर से हटिया के बीच का हिस्सा रद्द रहेगा.
यात्रियों को सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें. अगर आपकी यात्रा रांची या चक्रधरपुर मंडल के रास्ते की है तो खासतौर पर सावधान रहें. कई ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रद्द होगा और कई का मार्ग छोटा कर दिया जाएगा. ऐसे में बिना जानकारी लिए स्टेशन पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है. इस दौरान ट्रैक रिपेयरिंग और तकनीकी काम से यात्रियों को थोड़ी असुविधा जरूर होगी, लेकिन रेलवे का कहना है कि इन कामों से भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा दोनों बेहतर होगी.