
अगर आप अगस्त महीने में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. रेलवे ने ट्रैक मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द (कैंसिल) कर दिया है. साथ ही कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही शॉर्ट टर्मिनेट भी किया जाएगा. रेलवे ने यह बदलाव रांची रूट और चक्रधरपुर मंडल के कुछ सेक्शनों में चल रहे काम के कारण किया है. इसलिए इस रूट पर यात्रा करने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
पूरी तरह कैंसिल ट्रेनें
1. हटिया – झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस (18175/18176)
18 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक रद्द
2. चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (17007)
26 अगस्त और 9 सितंबर 2025 को रद्द
3. दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (17008)
29 अगस्त और 12 सितंबर 2025 को रद्द
4. विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (18523) 27, 31 अगस्त, 7 और 10 सितंबर 2025 को रद्द
5. बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (18524)
28 अगस्त, 1, 8 और 11 सितंबर 2025 को रद्द
6. हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (17005)
28 अगस्त 2025 को रद्द
7. रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (17006)
31 अगस्त 2025 को रद्द
8. चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (07051)
30 अगस्त 2025 को रद्द
9. रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (07052)
2 सितंबर 2025 को रद्द
10. चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (07005)
1 सितंबर 2025 को रद्द
11. रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (07006)
4 सितंबर 2025 को रद्द
12. जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (18310)
7 सितंबर 2025 को रद्द
13. सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309)
9 सितंबर 2025 को रद्द
14. मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (13425)
6 सितंबर 2025 को रद्द
15. सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426)
8 सितंबर 2025 को रद्द
16. गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस (15028)
8 सितंबर 2025 को रद्द
17. संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस (15027)
9 सितंबर 2025 को रद्द
शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें
1. गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस (15028)
23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त 2025
ये हटिया स्टेशन पर समाप्त होगी (हटिया से आगे नहीं जाएगी)
2. संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस (15027)
24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर 2025
हटिया स्टेशन से शुरू होगी (संबलपुर से हटिया तक ही चलेगी)
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन और ऑनलाइन अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई है.