Train Cancelled: भारतीय ट्रेन को देश की लाइफलाइन कहा जाता है. क्योंकि रोजाना किसी न किसी रूप में देश के करोड़ों लोगों का रेल या रेलवे से सीधा सरोकार होता है. एक भी ट्रेन कैंसिल होने से हजारों यात्रियों को परेशानी हो जाती है. आपको बता दें कि रेलवे 29 मई तक कई ट्रेनों को कैंसिल करने की घोषणा की है. यदि आप भी हाल-फिलहाल कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो कृपया कैंसिल ट्रेनों की सूची अवश्य देख लें. रेलवे ने इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों को कैंसिल करने के पीछे पटरी का रख-रखाव बताया है.
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नीचे दी गई ट्रेनें मई महीने के विभिन्न दिनों में रद्द रहेंगी:
ट्रेन संख्या 18113 (टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस):
यह ट्रेन 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई को संचालित नहीं होगी।
ट्रेन संख्या 18114 (बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस):
यह ट्रेन 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 18109/18110 (टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस):
यह ट्रेन 11 मई से 26 मई तक दोनों दिशाओं में रद्द की गई है।
बदले गए ट्रेनों के रूट
कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द नहीं किया गया है, लेकिन उनके मार्ग में बदलाव किया गया है। जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में बुकिंग की है, वे नीचे दिए गए रूट परिवर्तनों पर ध्यान दें:
ट्रेन संख्या 18478 (योग नगरी ऋषिकेश - पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस):
यह ट्रेन 11, 13 और 16 मई को ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक से होकर गुजरेगी।
ट्रेन संख्या 18477 (पुरी - योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस):
यह ट्रेन 16 मई को कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और ईब होते हुए चलेगी।