June Train Cancelled List: अगर आप भी 7 जून तक कहीं ट्रेन से जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि रेलवे ने कई रूट्स की दर्जनों ट्रेनों को 7 जून तक के लिए कैंसिल किया है. इसलिए यात्रा की प्लानिंग से पहले कैंसिल ट्रेनों की सूची जरूर चैक कर लें. अन्यथा बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है. हालांकि रेलवे ने इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के कैंसिल करने के पीछे कोई खास कारण नहीं बताया है. अलग-अलग ज़ोन और डिविज़न में नए ट्रैक जोड़ने की बात कही है..
गर्मियों की छुट्टियों नहीं मिलेगी ट्रेन
दरअसल, इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां चल रही है. स्कूलों की छुट्टियां होने के चलते हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान कर रहा है. लेकिन इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के कैंसिल होने से रंग में भंग डालने की जैसी स्थिति बन गई है.. सोचिए आप किसी ट्रिप पर जा रहे हैं. टिकट पहले ही बुक कर ली है. सफर वाले दिन बैग पैक करके टाइम पर स्टेशन पहुंचते हैं. लेकिन वहां जाकर पता चलता है कि आपकी ट्रेन तो कैंसिल हो गई है. ऐसे में आप क्या करेंगे.. इसलिए कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देखकर ही घर से बाहर निकलें..
ये ट्रेनें रहेंगी 7 जून तक कैंसिल
ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 2 से 7 जून तक के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 3 से 8 जून तक के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 2 से 7 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस 3 से 9 जून तक के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 2, 4 और 6 जून के लिए कैंसिल की गई.ल.
ट्रेन नंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5 और 7 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 2 और 5 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 3 और 6 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 22867 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 3 और 6 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 22868 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस 4 और 7 जून के लिए कैंसिल की गई.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन बुक किया जनरल टिकट इतनी देर में हो जाता है एक्सपायर, जान लें अपने काम की बात
ट्रेन नंबर 18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस 5 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 7 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर 3, 5 और 7 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर 3, 5 और 7 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू 2 से 7 जून के लिए कैंसिल की गई.
ट्रेन नंबर 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू 3 से 8 जून के लिए कैंसिल की गई.