अगर आप सर्दियों में ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। उत्तर मध्य रेलवे ने ठंड और घने कोहरे के कारण दिसंबर से मार्च तक कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के कैंसिल होने का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें ताकि आखिरी वक्त में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
ठंड और कोहरे का असर, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
हर साल ठंड के मौसम में ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे का असर पड़ता है। ट्रैक पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। यह निर्णय 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक लागू रहेगा।
किन रूटों पर नहीं चलेंगी ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे की प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया है। ये ट्रेनें दिल्ली, कानपुर, काठगोदाम, हटिया, सांतरागाछी और गोरखपुर के बीच चलती थीं।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं:
ट्रेन संख्या 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल (8 दिसंबर से 23 फरवरी तक)
ट्रेन संख्या 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम (9 दिसंबर से 24 फरवरी तक)
ट्रेन संख्या 12873 हटिया–आनंद विहार (1 दिसंबर से 26 फरवरी तक)
ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार–हटिया (2 दिसंबर से 27 फरवरी तक)
ट्रेन संख्या 22857 सांतरागाछी–आनंद विहार (1 दिसंबर से 2 मार्च तक)
ट्रेन संख्या 22858 आनंद विहार–सांतरागाछी (2 दिसंबर से 3 मार्च तक)
ट्रेन संख्या 12595 गोरखपुर–आनंद विहार (1 दिसंबर से 12 फरवरी तक)
ट्रेन संख्या 12596 आनंद विहार–गोरखपुर (2 दिसंबर से 13 फरवरी तक)
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
अगर आपने इन ट्रेनों में टिकट बुक की है, तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in या रेलवे पूछताछ नंबर 139 पर स्टेटस चेक करें। इससे यात्रा की प्लानिंग में आसानी होगी और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।