Train Cancelled List: बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो गयी हैं, जिसके चलते ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है. लेकिन एक और परेशान करने वाली खबर रोजाना आ रही है. जी हां आज फिर लगभग दर्जनों ट्रेनों को 25 मई तक रद्द कर दिया गया है. साथ ही कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है. साथ ही कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों को कैंसिल करने के पीछे रेलवे ने पटरियों का मरम्मत व साफ-सफाई ही बताया है. आइये जानते हैं किस रूट की कितनी ट्रेनों को रद्द किया गया है.
डेवलेपमेंट वर्क्स के चलते कैंसिल हुई ट्रेनें
जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में डेवलेपमेंट वर्क्स किए जा रहे हैं. और इन कामों की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल से होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं. जिनमें 14 ट्रेनें रद्द हुईं हैं. तो वहीं तीन ट्रेनों के रूटों में बदलाव किया गया.
यह ट्रेनें की गईं कैंसिल
20 मई को ट्रेन नंबर 12885/12886 शालीमार-भोजुडीह-शालीमार एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
19 से 25 मई तक ट्रेन नंबर 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 68095/68096 मयनापुर-बांकुरा-मयनापुर मेमू कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर68101/68102 खड़गपुर-आद्रा-खड़गपुर मेमू कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी.
यह भी पढ़ें: शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने पर कितनी मिलती है सजा? ये है कानून
बदले गए रूट से चलेंगी यह ट्रेनें
टाटानगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 25 मई को चांडिल, गुंडलविहार, मुरी होते हुए हटिया स्टेशन तक चलाई जाएगी.
25 मई को ट्रेन नंबर 18627 और ट्रेन नंबर 118628 हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर और खड़गपुर होते हुए चलाया जाएगा.
शार्ट टर्मिनेट ट्रेनों की जानकारी
20 मई को ट्रेन नंबर 68089/68090 मिदनापुर-आद्रा-मिदनापुर मेमू का परिचालन (अप और डाउन) गरबेटा स्टेशन तक होगा.
20 मई को ट्रेन संख्यानंबर18023/18024 खड़गपुर-गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन (अप और डाउन) आद्रा स्टेशन तक होगा.
19 से 25 मई तक ट्रेन नंबर 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू का परिचालन (अप और डाउन) आद्रा स्टेशन तक होगा.