पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर तकनीकी सुधार और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से 1 जुलाई तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे ने इस अवधि में कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (53357), बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (53611), बरकाकाना-वाराणसी मेमू (63557), डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर (53358), बरवाडीह-चुनार पैसेंजर (53351), बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (53349), चुनार-बरवाडीह पैसेंजर (53352), बरवाडीह-गोमो पैसेंजर (53348), डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर (53612 और 53350), वाराणसी-बरकाकाना मेमू (63358), गोमो-बरवाडीह पैसेंजर (53347), रांची-सासाराम एक्सप्रेस (18635) और सासाराम-रांची एक्सप्रेस (18636) शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : कच्चा तेल टूटा, लेकिन Petrol-Diesel नहीं हुआ सस्ता! जानिए आपके शहर में आज क्या हैं नए रेट
16 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया रूट
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 16 एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाने का फैसला किया है। इनमें हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस (12873), विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस (18523), रांची-नई दिल्ली गरीब रथ (12877), धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (11632), रांची-बनारस एक्सप्रेस (18611), हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11448), टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (18101), संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309), जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस (18102), जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस (18310), नई दिल्ली-रांची गरीब रथ (12878), आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस (12874), जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11447), बनारस-रांची एक्सप्रेस (18612) और बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (18524) शामिल हैं।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
अगर आपकी यात्रा 1 जुलाई तक प्रस्तावित है, तो रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस, रूट और समय जरूर जांच लें। रूट बदलने की वजह से कई ट्रेनों के यात्रा समय में भी बदलाव संभव है। समय रहते जानकारी लेने से सफर के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।