Train Cancelled News: रोजाना दर्जनों की संख्या में ट्रेनें कैंसिल होने का सिलसिला चल रहा है. जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.. 20 मई यानि मंगलवार को कई ट्रेनों को रद्द किया गया, जबकि करीब आधा दर्जन ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया.. कई ट्रेनों को रिशेड्यूल करने की भी खबर है.. मई के इस महीने में भी ऐसा ही हुआ है. रेलवे ने तकरीबन 14 ट्रेनों को कैंसिल किया है. अगर आप भी जाने वाले हैं सफर पर तो चेक कर लें इन ट्रेनों की जानकारी. हालांकि रेलवे ने ट्रेनों को कैंसिल करने के पीछे पटरियों का नवनीकरण व साफ-सफाई ही बताया है..
इन ट्रेनों को किया कैंसिल
20 मई को ट्रेन नंबर 12885/12886 शालीमार-भोजुडीह-शालीमार एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
19 से 25 मई तक ट्रेन नंबर 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 68095/68096 मयनापुर-बांकुरा-मयनापुर मेमू कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर68101/68102 खड़गपुर-आद्रा-खड़गपुर मेमू कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी.
यह ट्रेनें आंशिक रूप से कैंसिल
20 मई को ट्रेन नंबर 68089/68090 मिदनापुर-आद्रा-मिदनापुर मेमू का परिचालन (अप और डाउन) गरबेटा स्टेशन तक होगा.
20 मई को ट्रेन संख्यानंबर18023/18024 खड़गपुर-गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन (अप और डाउन) आद्रा स्टेशन तक होगा.
19 से 25 मई तक ट्रेन नंबर 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू का परिचालन (अप और डाउन) आद्रा स्टेशन तक होगा.