
भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूडेबर 2025 से IRCTC पर ऑनलाइन टिकट पर जनरल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग में बड़ा अपडेट किया है। अब टिकट बुक करने के लिए आपका IRCTC अकाउंट आधार नंबर से लिंक करना होगा। रेलवे का लक्ष्य है कि टिकट केवल असली यात्रियों को मिले। इससे बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो जाएगी। इस नए नियम के अनुसार, जिन यात्रियों ने अपना आधार IRCTC अकाउंट के लिंकअप नहीं किया है, वे ऑनलाइन जनरल टिकट बुकिंग की शुरुआती 15 मिनट में टिकट को बुक नहीं कर पाएंगे. 1 अक्टूबर से रेलवे उन यात्रियों ुको खास प्राथमिकता देगी, जिनका आधार वेरिफाइड नहीं होगा। आधार लिंक किए हुए यात्री टिकट बुकिंग शुरू होने से 15 मिनट पहले ही टिकट को बुक करा पाएंगे। इसका अर्थ है कि आधार से जुड़े यात्री पहले बुकिंग का लाभ उठा पाएंगे.
आधार लिंकिंग कैसे करें?
1 अ गर आप IRCTC अकाउंट को आधार से लिंकअप करते हैं तो ये कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
2 इस तरह से लॉगिन करें- सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना होगा। यूज़रनेम और पासवर्ड डालना होगा।
3 My Account पर जाएं- लॉगिन करने के बाद दाईं ओर My Account सेक्शन जाना होगा। यहां आपको Link Your Aadhaar या Aadhaar KYC का ऑप्शन मिलेग, उसे चुनें.
4 आधार नंबर डालें- अब अपने 12 अंकों का आधार नंबर उस बॉक्स में डालें और Send OTP बटन पर जाना होगा.
5 OTP को वेरिफाई करें- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP नंबर आएगा. उसे वेबसाइट पर डालकर Verify करना होगा।
6 लिंकिंग को ऐसे कन्फर्म करना होगा-सफल वेरिफिकेशन के बाद आपकी स्क्रीन पर मैसेज आएगा। इस दौरान आपका आधार सफलतापूर्वक IRCTC अकाउंट से लिंक हो जाएगा।
टिकट बुकिंग में पारदर्शिता आएगी
7 रेलवे ने ये कदम टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर उठाया है. टिकट के दोगुने या ब्लैक मार्केट में बेचने की समस्या को कम करना इसका मुख्य उद्देश्य होगा। टिकट केवल वास्तविक यात्रियों को ही मिलेगी. इससे आम यात्री को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। ब्लैक मार्केट पर लगाम लग पाएगी.