अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। इस सूची में तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। बिना नया शेड्यूल देखे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
क्यों बदली गई ट्रेनों की टाइमिंग
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह बदलाव ट्रैक मेंटेनेंस, परिचालन सुधार और ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था बेहतर करने के लिए किया गया है। रेलवे का कहना है कि नई टाइमिंग से ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी और यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। कुछ ट्रेनों की बदली हुई टाइमिंग 30 जनवरी 2026 से लागू होगी जबकि कुछ में फरवरी 2026 से बदलाव शुरू होगा।
तेजस और हमसफर ट्रेनों पर भी असर
नई लिस्ट के मुताबिक 82502 लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की टाइमिंग 1 फरवरी 2026 से बदल जाएगी। वहीं 12349 गोड्डा से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस और पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की टाइमिंग 2 फरवरी 2026 से लागू होगी। यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर से पहले समय जरूर जांचना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Budget से पहले Senior Citizen को बड़ी राहत? Train Ticket पर फिर मिल सकती है छूट, सरकार के फैसले पर टिकी बुजुर्गों की नजर
अमृत भारत और सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल
15557 दरभंगा से आनंद विहार जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग 2 फरवरी 2026 से बदली जाएगी। इसके अलावा 22427 बलिया से आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12583 लखनऊ से आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस की नई टाइमिंग 1 फरवरी 2026 से लागू होगी। इन बदलावों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर भी असर पड़ेगा।

पैसेंजर ट्रेनों का भी बदला समय
रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग में भी बदलाव किया है। 54020 रोहतक से रेवाड़ी पैसेंजर, 54329 बलामऊ से शाहजहांपुर पैसेंजर और 54075 बरेली से दिल्ली पैसेंजर ट्रेन की नई टाइमिंग 30 जनवरी 2026 से लागू होगी। वहीं काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस की टाइमिंग तत्काल प्रभाव से बदल दी गई है।
यात्रियों को क्या सावधानी रखनी चाहिए
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की नई टाइमिंग की जानकारी जरूर लें। इसके लिए IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप, रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। समय की सही जानकारी न होने पर ट्रेन छूटने या लंबे इंतजार की परेशानी हो सकती है। इसलिए सफर से पहले शेड्यूल देखना बेहद जरूरी है।