Train Video Viral Thief: बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह स्थित राजेंद्र सेतु पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार को जब कोशी एक्सप्रेस इस पुल से गुजर रही थी, तभी ट्रेन के एक यात्री ने मोबाइल से नदी और पुल का सुंदर नजारा रिकॉर्ड करना शुरू किया. लेकिन यह दृश्य अचानक एक डरावने हादसे में बदल गया.
किस्मत ने दिया साथ
ट्रेन की रफ्तार धीमी थी और यात्री का पूरा ध्यान कैमरे पर था. इसी दौरान पुल पर पहले से मौजूद एक युवक ने अचानक मोबाइल पर झपट्टा मारा. यह युवक कथित तौर पर ‘स्पाइडर गैंग’ का सदस्य बताया जा रहा है, जो ऐसे पुलों पर खड़े होकर यात्रियों के मोबाइल छीनने की फिराक में रहते है. हालांकि, किस्मत अच्छी रही कि बदमाश अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया और मोबाइल छीनने से चूक गया. लेकिन इस अचानक हुए हमले से यात्री बुरी तरह घबरा गया. उसके हाथ-पांव कांपने लगे और वह कुछ देर तक सदमे में रहा.
यह भी पढे़ंःBihar Free electricity:बिहार में चुनावी बिसात पर "फ्री बिजली" का दांव: 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की तैयारी
रेल यात्री रहें सतर्क
इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों को सतर्क कर दिया है. खासकर जब ट्रेन पुल या ऊंचे रास्तों से गुजर रही हो, उस समय खिड़की या दरवाजे से बाहर मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने से बचना चाहिए. रेलवे और पुलिस प्रशासन से यात्रियों ने ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है.