Trains Cancelled In 8 June: रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. क्योंकि प्रतिदिन किसी न किसी रूप लाखों लोगों का रेलवे से जरूर सरोकार होता है. सरकार भी यात्रियों की सुविधा के लिए नई-नई ट्रेनें चलाने व रूट्स बनाने का काम कर रही है. जिसके चलते 8 जून को दर्जनों ट्रेनों को कैंसिल करने की घोषणा की गई है. यदि आप भी इस रूट से कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो कैंसिल ट्रेनों की सूची देखकर ही यात्रा की प्लालिंग करें. अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है..
इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना वजह
दरअसल, इतनी बड़ी संख्यां में ट्रेनों के कैंसिल करने के पीछे रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की वजह बताई है. इसी सिलसिले में जबलपुर डिवीजन के न्यू कटनी जंक्शन पर भी काम जारी है. इसमें ट्रैक मरम्मत, सिग्नल अपग्रेड और अन्य तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं. जिसके चलते कई ट्रेनों को कैंसिल या डायवर्ट किया गया है. जून महीने में खासतौर पर यात्रियों को इस बदलाव की वजह से थोड़ी दिक्कत उठानी पड़ सकती है
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 8 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 9 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 4, 6 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस 5, 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 5 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 6 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 22867 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 6 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 22868 दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 5 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर 5, 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर 5, 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू 8 जून के लिए कैंसिल.