Khatu Shyam Sundarpura Railway Station: आने वाले समय में ट्रेन से खाटू श्याम जाना होगा आसान होगा। रेल मंत्रालय ने राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम सुंदरपुरा नाम से नया रेलव स्टेशन बनाने की मंजूरी दी है। यह स्टेशन मंदिर से करीब 11 किलोमीटर दूर होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस रेलवे स्टेशन का डिजाइन खाटू श्याम मंदिर की धार्मिक भव्यता को दर्शाएगा।
रेलवे बोर्ड को भेजा गया 20 करोड़ रुपये प्रस्ताव
सुंदरपुरा हॉल्ट स्टेशन का विकास के लिए 20 करोड़ रुपये प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। यह स्टेशन सीकर–रींगस रेलखंड पर पलसाना–बावरी टिकरिया के बीच किमी 206.660 पर प्रस्तावित है। रेलवे के अनुसार सीकर–रींगस दोहरीकरण परियोजना के तहत इस स्थान पर ट्रैक के दोहरीकरण को स्वीकृति मिल चुकी है।
स्टेशन से 12.3 किमी दूर है मंदिर
खाटू श्यामजी मंदिर से प्रस्तावित हॉल्ट स्टेशन से खाटू श्यामजी मंदिर लगभग 12.3 किमी दूर है, जो राज्य राजमार्ग /मुख्य जिला मार्ग से जुड़ा हुआ है। हॉल्ट स्टेशन के दूसरे छोर तक पहुंच के लिए पहले से मौजूद दो सीमित ऊंचाई वाले सब-वे (LHS संख्या 136A एवं 136B) उपलब्ध हैं।
हॉल्ट स्टेशन का किया जा रहा विकास
इस स्टेशन के निर्माण खाटू श्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती रेल यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए हॉल्ट स्टेशन का विकास किया जा रहा है। लगभग 6.94 हेक्टेयर क्षेत्र में स्टेशन विकसित किया जाएगा, जिसमें 5.44 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की अनुमानित लागत 3.76 करोड़ रुपये है।
बनाया जाएगा हाई लेवल प्लेटफॉर्म
स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक लिए स्टेशन भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें टिकट बुकिंग सुविधा, प्रतीक्षालय, शौचालय सहित अन्य यात्री सुविधाएं होंगी। स्टेशन भवन की ओर 10.5 मीटर चौड़ा एक पूर्ण लंबाई का उच्च स्तरीय (हाई-लेवल) प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में लड्डू गोपाल की तलाश के लिए बनी एसआईटी, 5 महीने बाद भी नहीं मिला सुराग
पार्किंग की होगी व्यवस्था
स्टेशन पर बस, कार, ऑटो, टैक्सी आदि वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए सुव्यवस्थित परिसंचरण क्षेत्र विकसित किया जाएगा। 450–550 चारपहिया तथा 1,500–2,000 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी।
आधुनिक सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध
जल भंडारण, जलापूर्ति एवं वितरण नेटवर्क के साथ वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली विकसित की जाएगी। स्टेशन पर कोच इंडिकेटर सिस्टम, ट्रेन सूचना डिस्प्ले सिस्टम, सार्वजनिक उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) प्रणाली सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।