UP News:देश की पहली सेमी हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ के लोगों के लिए 'छोटा हरिद्वार' की धार्मिक यात्रा को आसान बना दिया है नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चलती है इसका किराया किफायती है और यात्रा सुविधाजनक है। दिल्ली-एनसीआर से मुरादनगर का 'छोटा हरिद्वार' अब कुछ मिनटों में पहुंचा जा सकता है। आनंद विहार से मुरादनगर का किराया 80 रूपए है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक आप को बता दें, नमो भारत ट्रेन फिलहाल दिल्ली के न्यू अशोक नगर से लेकर मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर के सेक्शन में संचालित हो रही है। इस रूट में शामिल मुरादनगर स्टेशन से 'छोटा हरिद्वार' पैदल चलकर कुछ ही मिनटों में पहुंचा जा सकता है। जहां लोग गंगा स्नान, पूजा-पाठ और गंगाजल भरने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
आसान और किफायती यात्रा-
आनंद विहार से मुरादनगर तक लगभग 35 किमी की दूरी को केवल 22-23 मिनट में तय कर लिया जाएगा। किराया स्टैंडर्ड कोच में 80 रूपए और प्रीमियम में 95 रूपए है। गाजियाबाद से मुरादनगर तक 18 किमी की दूरी के सफर को महज 12 मिनट पूरा किया जा सकेगा । किराया केवल 40 रूपए। वहीं मेरठ साउथ से मुरादनगर तक 23 किमी की दूरी केवल 13 से14 मिनट में पूरी कर ली जाएगी जिसका किराया 60 रूपए होगा। आसान तेज और किफायती सफर ने श्रद्धालुओं को एक सुलभ विकल्प प्रदान किया है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो समय या संसाधनों के अभाव में हरिद्वार नहीं जा पाते।
ट्रेन मे सुख -सुविधाएं-
नमो भारत ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है जैसे वातानुकूलित कोच, आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, स्वच्छ शौचालय और सुरक्षा। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह सफर बहुत आरामदायक है। स्टेशनों पर मुफ्त साफ पानी, अखबार, शौचालय की सुविधाएं भी बनाई गई हैं । सुरक्षा के लिए स्टेशनों और ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिससे हर कोने पर नजर रखी जाती है। यह ट्रेन मुरादनगर और आसपास के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। जल्द ही मेरठ साउथ से परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो तक मेट्रो सेवा शुरू होगी। इसमें नमो भारत का पूरा कॉरिडोर सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर का है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।