Trending News : ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की तरफ किए गए पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर हमले के बाद से ही Dot ने सभी प्राइवेट और सरकारी टेमिकॉम कंपनियों (Telecom companies) को आपदा जैसा स्थिति के लिए तैयार करने के लिए आदेश दिया है. इसी के साथ दूरसंचार विभाग ने अपने नेटवर्क को ओर भी ज्यादा सुरक्षित करने के लिए कंपनियों को कह दिया है. जानकारी के मुताबिक भारत की कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान की तरफ से साइबर अटैक्स होने का खतरा बढ़ सकता है. जिसके कारण Dot ने यह सख्त आदेश दिए हैं.
इनकी कनेक्टिविटी में होगा सुधार
रिपोर्ट्स की मानें तो Dot ने Airtel, Jio, BSNL और Vi को सख्त आदेश दिए हैं कि वह अपनी कनेक्टिविटी में सुधार करें. जिसके लिए कंपनी को आपस में एक - साथ मिलकर काम करना होगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद की बैठक में टेलिकॉम कंपनियों को Border वाले इलाकों में नेटवर्क कनेक्टिविटी पर खास ध्यान देने की जरुरत है. साथ ही कंपिनयों को एक लिस्ट बनाने का ऑर्डर दिया है जिन्हें आपातकालिन स्थितियों में चालू रखा जा सके.
यह होती है इंट्रा सर्किल रोमिंग
जानकारी के लिए बता दें कि इंट्रा सर्किल रोमिंग ( Intra Circle Roaming) का कार्य किसी भी आपातकालिन वाली स्थिति में रोमिंग सर्विस शुरू करती है. इसको शुरू करने का काम टेलिमकॉम कंपनियों का है. इससे यूजर्स को नेटवर्स कनेक्टिविटी में कोई परेशानी नहीं आती. पिछले साल भी इसका इस्तेमाल कारगर रहा था. जब चक्रवात की स्थिति बन गई थी.