Noida News: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में सोमवार को वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी स्थितियों की मांग को लेकर हजारों श्रमिकों के आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। लगभग 40-45 हजार मजदूरों ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
न्यूनतम बल का प्रयोग करना पड़ा
इस दौरान कमिश्नरेट के करीब 80 से अधिक स्थानों पर उपद्रव और यातायात बाधित होने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई।कुछ अराजक तत्वों ने सेक्टर-63 के दो स्थानों और मदरसन कंपनी परिसर के आसपास आगजनी की घटनाएं को अंजाम दिया, जिससे पूरा इलाका तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों ने समूह बनाकर सड़कें जाम कीं और कई जगहों पर तोड़फोड़ की। पुलिस ने शुरू में संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन हिंसक घटनाओं के बाद न्यूनतम बल का प्रयोग करना पड़ा।
#WATCH | Uttar Pradesh: After a violent protest yesterday over demands for a salary increment, protestors have gathered and pelted stones in Phase 2 of Noida today.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Police deployment has been made here to bring the situation under control. Protestors are being dispersed from the… pic.twitter.com/18u0DD3LzS
CCTV फुटेज का विश्लेषण कर रही
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस बल, जोनल टीमों, थाना पुलिस, फायर सर्विस और अन्य विभागों ने त्वरित कार्रवाई की। भीड़ को समझाने-बुझाने और शांतिपूर्ण तरीके से हटाने के प्रयास किए गए। आगजनी की घटनाओं पर जल्दी काबू पाया गया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और धैर्य एवं सूझबूझ का परिचय दिया।वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है और जनपद में शांति व्यवस्था बहाल हो गई है। संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी जारी है। पुलिस ने उपद्रव में शामिल अराजक तत्वों की पहचान के लिए CCTV फुटेज का विश्लेषण कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई
इस हिंसा के सिलसिले में कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में 7 अभियोग दर्ज किए गए हैं। कई असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बाहरी जिलों से आए कुछ उत्तेजक तत्वों पर भी नजर रखी है, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे।
आमजन से अपील
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है।