Health Tips: बदलते मौसम के साथ ही सर्दी-खांसी, गले में खराश और बंद नाक जैसी समस्याएं आम हो जाती है। ऐसे में छोटी-छोटी परेशानियों के लिए बार-बार दवा लेना सेहत के लिए अच्छा नही माना जाता है। इस स्थिति में घर की रसोई में मौजूद चीजें आपके काम आ सकती है। जिसके इस्तेमाल से आप खांसी, जुकाम जैसी परेशानी को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं खांसी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप किन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।
शहद और नींबू का पानी
शहद में प्राकृतिक एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले को राहत देते हैं। जबकि नींबू में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पिएं।
अदरक की चाय
अदरक गले की खराश, जलन और खांसी से तुरंत दिलाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके लिए ताजे अदरक के कुछ टुकड़ों को पानी में 5 से 10 मिनट तक उबालें। स्वाद और असर बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Liver Health: लिवर को रखना चाहते हैं हमेशा फिट? तो अपनाएं सुबह से रात तक का यह परफेक्ट रूटीन
पुदीने की चाय या भाप
पुदीने में मेथॉल पाया जाता है, जो बंद नाक को खोलने और गले का सुकून देने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से सांस लेने में होने वाली दिक्कतें भी कम होती है। इसके लिए ताजी पुदीने की पत्तियों को एक कप पानी में अच्छी तरह उबालकर चाय की तरह पिएं। आप चाहें, तो पुदीने के पानी की भाप भी ले सकते हैं, जिससे तुरंत आराम मिलता है।