Health Tips : मौसम में बदलाव, धूप, धूल और बार-बार हाथ धोने की आदत के कारण हाथ-पैरों की त्वचा अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है. कई लोग महंगे मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका असर लंबे समय तक नहीं टिकता। ऐसे में घर पर प्राकृतिक चीजों से बनी मॉइस्चराइजिंग क्रीम त्वचा को गहराई से पोषण देने में मदद कर सकती है. घरेलू क्रीम में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को नमी देने के साथ उसे मुलायम और चमकदार भी बनाते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है.
घर पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम बनाने के लिए जरूरी चीजें
इस क्रीम को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी। घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से ही इसे तैयार किया जा सकता है.
सामग्री:
2 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच नारियल तेल
1 चम्मच बादाम तेल
1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
1 विटामिन-ई कैप्सूल
ये सभी चीजें त्वचा को हाइड्रेट करने और रूखेपन को कम करने में मदद करती हैं.
ऐसे तैयार करें घरेलू मॉइस्चराइजिंग क्रीम
सबसे पहले एक साफ बाउल लें। उसमें एलोवेरा जेल डालें और फिर नारियल तेल व बादाम तेल मिलाएं. इसके बाद ग्लिसरीन और विटामिन-ई कैप्सूल का जेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह फेंट लें. कुछ मिनट तक मिश्रण को मिलाने पर यह हल्की क्रीमी बनावट लेने लगेगा। अब इसे एक छोटे एयरटाइट डिब्बे में भर लें। आपकी घरेलू मॉइस्चराइजिंग क्रीम तैयार है.
इस्तेमाल करने का सही तरीका
रात को सोने से पहले हाथ-पैर साफ कर लें और फिर इस क्रीम को हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। नियमित इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन कम होने लगता है और स्किन मुलायम महसूस होती है. अगर एड़ियां ज्यादा फटी हुई हैं, तो क्रीम लगाने के बाद सूती मोजे पहन सकते हैं। इससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है.
घरेलू क्रीम के फायदे
इस क्रीम में मौजूद एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी देता है. नारियल तेल स्किन को गहराई से पोषण पहुंचाता है, जबकि बादाम तेल त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। ग्लिसरीन लंबे समय तक मॉइस्चर बनाए रखती है और विटामिन-ई त्वचा को हेल्दी रखने में सहायक माना जाता है.
प्राकृतिक देखभाल से पाए मुलायम त्वचा
रासायनिक उत्पादों की बजाय घरेलू और प्राकृतिक उपाय त्वचा के लिए अधिक सुरक्षित माने जाते हैं. नियमित देखभाल और सही मॉइस्चराइजिंग से हाथ-पैरों की त्वचा लंबे समय तक नरम और स्वस्थ बनी रह सकती है.