Home Remedies For Throat Ulcers: गले में छाले की समस्या बहुत तकलीफदेह होती है, खासकर खाना-पीना और बोलना मुश्किल हो जाता है। ये अक्सर संक्रमण, पेट की गर्मी, एसिड रिफ्लक्स, विटामिन की कमी या इरिटेशन से होते हैं। बता दें कि छाले गले के पीछे वाले हिस्से में होते है। इनका आकार छोटा होता है। यह दिखने में लाल रंग के होते हैं और इनपर सफेद रंग के धब्बे भी होते है। अच्छी बात ये है कि कई आसान घरेलू नुस्खे से काफी राहत मिल सकती है।लेकिन अगर छाले 1-2 हफ्ते से ज्यादा रहें, तो आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। तो आइए जानते हैं गले में छाले की शिकायत होने पर कौन-कौन से घरेलू इलाजों को अपनाना चाहिए।
फिटकरी
गले में छाले होने पर फिटकरी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि फिटकरी एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, अगर आप फिटकरी के पानी से गरारा करते हैं, तो इससे छाले की समस्या दूर होती है।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, तुलसी के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, गले में छाले की समस्या होने पर अगर आप 4-5 तुलसी के पत्ते को चबाकर खाते हैं, तो इससे छाले की समस्या में आराम मिलता है।
हल्दी
गले में छाले होने पर हल्दी का उपयोग फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें करक्यूमिन होता है जो सूजन और इंफेक्शन कम करता है। इसके पानी से गरारा करने से छाले की समस्या में काफी आराम पहुंचता है।
यह भी पढ़ें: Health Tips: रात में ये 6 फल खाएं तो सुबह उठकर पछताओगे! सेहत को पहुंचेगा भारी नुकसान
अदरक और शहद
गले में छाले की शिकायत होने पर अदरक और शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक और शहद गले में होने वाले संक्रमण से निजात दिलाते हैं, साथ ही छालों को भी दूर करने में भी मदद करते हैं।
मुलेठी
गले में छाले की शिकायत होने पर मुलेठी का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि मुलेठी में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो छाल में होने वाले दर्द और जलन को दूर करने में मददगार साबित होता है।