मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर में देर शाम ई रिक्शा व ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो जाने से महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उठाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
शामली जनपद के कांधला निवासी शिवा, प्रिंस अपने पिता किशन के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे , इसी रिक्शा में गांव बसधाडा निवासी महिला जमीला पत्नी इकराम अपने परिवार की रुक्या व रमन्ना के साथ अपने गांव जा रही थी। जब वह ई-रिक्शा गांव चांदपुर के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने ई-रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें टक्कर लगने से ई रिक्शा में सवार सभी लोग बुरी तरह से चपेट में आ गए।
दुर्घटना में गांव बसधाडा निवासी महिला जमीला पत्नी इकराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ई रिक्शा चालक अनुज पुत्र बिल्लू निवासी मुबारकपुर निवासी समेत कई लोग गंभीर घायल हो गए घटना को देख राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे इस दौरान ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो पुलिस ने घायलों को उठाकर उपचार हेतु बेगराजपुर मेडिकल भेजा जहां पर चिकित्सकों ने घायल कान्धला निवासी शिवा को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों पर कोहराम मच गया पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया उधर पुलिस फरार चालक की सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान करने का प्रयास कर रही है।