अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु हथियारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के पास इतने परमाणु हथियार मौजूद हैं कि दुनिया को कई बार तबाह किया जा सकता है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात को खास बताते ट्रंप ने कहा कि उनका आखिरी लक्ष्य परमाणु-मुक्त विश्व तैयार करना है। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि डीन्यूक्लियराइजेशन एक अच्छा विकलप होगा। हम इस धरती को 150 बार उजाड़ सकते हैं, मगर इसकी कोई जरूरत नहीं है।
अमेरिका के पास सबसे अधिक हथियार
ट्रंप के अनुसार सबसे अधिक परमाणु हथियार अमेरिका के पास मौजूद हैं। उसके बाद रूस-चीन का नंबर आता है. उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन जैसे नेता अब पैसे को दूसरे कामों में लगाएंगे। उनकी बात हुई है। अब वे ऐसा काम करेंगे, जो लोगों के लिए लाभकारी हो। ट्रंप ने इससे पहले एक इंस्टव्यू में कहा था कि चीन, पाकिस्तान और रूस परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। ऐसे में वे भी खुलकार परीक्षण करेंगे।
हम नंबर वन न्यूक्लियर पावर: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, 'हमने अपने परमाणु हथियारों को फिर से तैयार किया है. हम नंबर वन न्यूक्लियर पावर हैं, जो कहने में बुरा लगता है क्योंकि यह बहुत भयानक है. रूस दूसरा है और चीन तीसरा, लेकिन वे अगले चार-पांच सालों में हमारे बराबर हो सकते हैं. मैं पूरी दुनिया में शांति चाहता हूं.' अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करेगा. ट्रंप ने घोषणा की थी कि उन्होंने पेंटागन को हथियारों का परीक्षण पुनः शुरू करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा था, 'दूसरे देश ऐसा करते हैं. अगर वे ऐसा करेंगे तो हम भी करेंगे.'
ट्रंप ने पाकिस्तान पर भी आरोप लगाए
उन्होंने कहा था,' रूस-चीन सभी परमाणु परीक्षण कर रहे हैं. हमारे पास किसी भी देश से अधिक परमाणु हथियार होंगे। हम परीक्षण नहीं करते, बल्कि हमने इसे कई साल पहले ही बंद किया था। मगर चूंकि दूसरे भी परीक्षण कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें लगता है कि हमें भी परीक्षण करने की जरूरत है। इस बीच ट्रंप ने उत्तर कोरिया और पाकिस्तान का नाम भी लिया। आरोप लगाया कि वे भी अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण कर रहे हैं.'