
हरियाणा में लगातार हो रही भीषण बारिश से बाढ़ जैसे हालात को सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सभी जिला उपायुक्तों (डीसी) के साथ एक आपातकालीन समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि हर नागरिक की जान के साथ पशुधन की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ और जलभराव के प्रभावित क्षेत्रों में किसी तरह की लापरवाही न हो। ज़रूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद तुरंत पहुंचाई जाए।
पर्याप्त भंडारण की जरूरत तय करने को कहा
सीएम सैनी ने निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में जलभराव न हो। इसके लिए जल निकासी और सफाई के इंतजाम मजबूत किए जाएं। सभी को जुड़े विभागों को हमेशा अलर्ट मोड पर रखने का आदेश दिया गया है। सीएम ने कहा कि एचडीआरएफ को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। सीएम ने चिकित्सीय अवसंरचना को भी मजबूत बनाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में पंपिंग सेट्स रहनी चाहिए। सभी अस्पतालों को पूरी तैयारी के साथ इमरजेंसी सेवा तैयार रखनी चाहिए।