PM Modi Trump Phone Call: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन कॉल पर बहुत जरूरी बात हुई है। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट चली । इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात हुई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी जी-7 समिट के लिए कनाडा में हैं। ट्रंप भी इस समिट के लिए आए थे, हालांकि, इजरायल और ईरान जंग की वजह से उन्हें अचानक ही एक दिन पहले वापस लौटना पड़ा। इस बीच पीएम मोदी ने फोन पर ट्रंप से बात की है।
अमेरिका रुकने का न्योता, पीएम मोदी ने जताई असमर्थता
इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि वह कनाडा से वापसी आतो समय अगर संभव हो सके तो अमेरिका रुकते हुए जाए, लेकिन पहले से तय क्रोएशिया दौरे के चलते पीएम मोदी ने अमेरिका रुकने में असमर्थता जताई।
किस मुद्दे को लेकर हुई फोन पर बात
फोन कॉल की क्यों हो रही चर्चा
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने फोन पर हुई बातचीत का खुलासा करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने ट्रंप से ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से बात की है। ये फोन कॉल पर बात ऐसे समय में हो रही जब आज दिन में पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर व्हाइट हाउस जाने वाले हैं। ट्रंप के साथ मुनीर की बैठक होनी है। इस मीटिंग से पहले ही ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत अहम मानी जा रही।
#WATCH | Foreign Secretary Vikram Misri says, "PM Modi told President Trump clearly that during this entire series of incidents, never were talks held at any level on India-America trade deal and mediation between India and Pakistan by America. The talks regarding cessation of… pic.twitter.com/C0yoPGHC2j
— ANI (@ANI) June 18, 2025
किस मुद्दे को लेकर हुई फोन पर बात
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात G7 summit की साइडलाइन्स पर होनी तय थी। राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान और इजरायल को बीच जंग के चलते जल्दी वापस अमेरिका लौटना पड़ा, जिसके कारण यह मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के आग्रह पर, आज दोनों नेताओं की फोन पर बात हुई। बातचीत लगभग 35 मिनट चली। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर प्रधानमंत्री मोदी को शोक व्यक्त किया था और आतंक के खिलाफ हर संभव समर्थन देने की बात कही थी। उसके बाद दोनों नेताओं की यह पहली बातचीत थी। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा भारत ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत पहले ही साफ कर चुका है कि पाकिस्तान को गोली का जवाब गोले से मिलेग। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कभी भी, किसी भी स्तर पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील या अमरीका की तरफ से भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता जैसे विषयों पर बात नहीं हुई थी।