
गाजा में इजरायल लगातार अपने हमले जारी रखे हुए है। इस दौरान यहां पर मानवीय संकट गहराता जा रहा है। यहां पर लगातार बमबारी जारी है। इन हमलों ने पूरी दुनिया को परेशान कर दिया है। इस अरब देशों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। दोहा में अरब देशों के नेताओं की बैठक हुई है। इसमें कहा गया कि इजरायल गाजा में बमबारी नहीं रोक रहा है. इजरायल पूरे वेस्ट बैंक पर कब्जा करने लगा है. लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरब देशों के साथ बैठक में भरोसा दिलाया है कि वे इजरायल को वेस्ट बैंक पर कब्जा नहीं करने देंगे. अमेरिकी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि ट्रंप ने यह वादा किया है।
65,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए
बीते कई महीनों से इजरायल गाजा में सैन्य अभियान चलाए हुए है। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 65,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार गाजा का एक बड़ा भाग अकाल जैसी हालात को झेल रहा है. इस पूरे घटनाक्रम पर इजरायल की नीतियों को लेकर वैश्विक आलोचना काफी तेज हो चुकी है।
इजरायल की नीति सवालों के घेरे में है
वेस्ट बैंक को लेकर भी इजरायल की नीति सवालों के घेरे में है। यहां पर बस्तियों का विस्तार लगातार विवाद के कारण जारी है। अरब देशों को आशंका है कि मौजूदा युद्ध की आड़ में इजरायल वेस्ट बैंक पर अपना स्थायी कब्जा जमाना चाहता है। ऐसे हालात में ट्रंप का बयान अरब देशों को भरोसा दिलाने और अमेरिकी मध्यस्थता की भूमिका को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.