शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन पर गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही रेड जोन में चल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई वार्निंग ने एग्रीकल्चर सेक्टर पर खासा असर डाला है. इस नई वार्निंग के सामने आने के बाद एग्रीकल्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूटे हैं.
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने चावल पर टैरिफ बम फोड़ने के संकेत दे दिए हैं. इस संकेत के बाद भारतीय चावल निर्यातक कंपनियों के शेयर टूटते जा रहे हैं, इनमें से कुछ तो 8 फीसदी से ज्यादा फिसल गए.
ट्रंप की वार्निंग के बाद टूटे एग्रीकल्चर सेक्टर के शेयर
मंगलवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ ही एलटी फूड्स लिमिटेड, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड, कावेरी सीड कंपनी लिमिटेड, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड और केआरबीएल लिमिटेड के शेयरों में अचानक तेजी के साथ गिरावट देखने को मिली है. एग्री प्रोडक्ट एक्सपोर्टर इन कंपनियों के शेयर अमेरिका से आई एक खबर के बाद फिसल गए हैं. ये कंपनियां चावल का भी निर्यात करती हैं, जिसपर डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाने के संकेत दे दिए हैं. व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने चावल आयात पर नए टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है.
ये भी पढ़ें : Indigo Flight Cancel: हवाई उडानों को लेकर थम नहीं रही अफरातरफरी, इंडिगो की उड़ाने रद्द होने से यात्री परेशान
भारत, वियतनाम, थाईलैंड की डंपिंग पर नाराज ट्रंप
ट्रंप द्वारा चावल पर टैरिफ लगाने के पीछे भारत, वियतनाम और थाईलैंड की डंपिंग प्रथा का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए. डंपिंग को समझें तो बाहरी देश अपनी चीजें दूसरे देश में कम कीमत पर बेच देते हैं, जो कि खुद उस देश में स्थानीय कंपनियों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट की कीमतों से भी कम होता है. उन्होंने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट से यह भी पूछा कि क्या भारत को चावल के मामले में किसी तरह की छूट मिली हुई है क्या?
भारत के लिए ये चेतावनी इसलिए भी नुकसान देने है, क्योंकि वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए वैश्विक चावल उत्पादन का लगभग 28 प्रतिशत और ग्लोबल चावल निर्यात का 30 प्रतिशत हिस्सा भारत का ही रहा है. ऐसे में अगर ट्रंप अपनी चेतावनी के अनुसार अगर टैरिफ लागू करते हैं, तो दबाव का सामना करना पड़ सकता है.
भारतीय कंपनियों के शेयरों में 8 फीसदी तक गिरावट
डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से मिले टैरिफ संकेत के चलते जिन भारतीय कंपनियों के शेयरों पर असर दिखाई दिया है. उनमें सबसे टॉप पर LT Foods Share है, जो खुलते ही 8 फीसदी के करीब फिसल गया और 362 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा GRM Overseas का शेयर 5.39% गिरकर 439.20 रुपये, KRBL Share 2.75% फिसलक 370.05 रुपये, SWAL Agri Share 2.37% टूटकर 245.05 रुपये और Kaveri Seeds Share 2.07% की गिरावट के साथ 929.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था.