
टैरिफ के बाद अमेरिका में अब ट्रंप प्रशासन ड्रग्स को लेकर कार्रवाई की है। दिल्ली स्थित यूएस एम्बेसी ने एक भारतीय कंपनी के अफसरों और उनके परिवार के सदस्यों का वीजा रद्द कर दिया है. हालांकि, एम्बेसी ने इस कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इसी साल जनवरी में अमेरिका ने भारत की दो केमिकल कंपनियों को फेंटेनाइल नाम के काफी खतरनाक ड्रग्स के प्रीकर्सर को बनाने के आरोप में केस दर्ज किया था। इनमें से एक कंपनी के मालिक को भी न्यूयॉर्क में गिरफ्तार किया था.
कंपनी के अधिकारियों का वीजा रद्द
ऐसा माना जा रहा है कि यूएस एम्बेसी ने जिन भारतीय बिजनेस एग्ज्यूकेटिव और कॉरपोरेट लीडर्स के वीजी को रद्द किया हैं, वे इन्ही दो कंपनियों से संबंधित हो सकते हैं. दूतावास के मुताबिक, इमीग्रेशन एंड नेशनेलिटी एक्ट के तहत इन बिजनेस लीडर्स के साथ उनके करीबी परिवारवालों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं. एम्बेसी के अफसरों ने इस बात की पुष्टि की है। जिन आरोपियों के वीजा रद्द हुए हैं, वे सभी भारतीय मूल के नागरिक हैं.
चीन रहस्यमय तरह से अमेरिका में कर रहा स्मगलिंग
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि चीन गुपचुप तरीके से तीसरे देशों के जरिए केमिकल की स्मगलिंग अमेरिका में कर रहा है। एफबीआई ने चीन पर आरोप लगाए हैं कि चीन की ड्रग्स वाली साजिश काफी खतरनाक है. साजिश के तहत ड्रग्स के जाल में फंसाकर अमेरिका और दूसरे देशों के युवाओं को तबाह करने में लगा है.
हेरोइन से 50 गुना अधिक जानलेवा
चीन ने ड्रग्स का नेटवर्क को पूरी धरती पर फैलाने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए चीन ने हेरोइन से 50 गुना अधिक घातक ड्रग्स को तैयार किया है। इसे फेंटेनाइल या फिर ‘चायना-व्हाइट’के नाम से जाना जाता है.