
Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ा है! भारत से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है. ये1 अगस्त से प्रभावी होने वाला है. इस निर्णय से भारत के निर्यात पर असर पड़ेगा. ये एक बड़े आर्थिक झटके की आशंका है. ट्रंप का कहना है कि भारत रूस को मदद कर रहा है. यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस से भारत तेल खरीद रहा है. इससे रूस को ताकत मिल रही है. कई जानकार इसे डिप्लोमेटिक मैसेज के रूप में देख रहे हैं. भारत और अमेरिका के बीच 87 अरब डॉलर का निर्यात व्यापार दांव पर लगा हुआ है. यहां पर अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. टैरिफ उन कई प्रमुख उद्योगों पर असर करेगा जो पहले से ही वैश्विक मंदी का सामना कर रहे हैं. ट्रंप ने इस टैरिफ को ग्लोबल सप्लाई चेन में अमेरिका की अहमियत बढ़ाने के लक्षय से लगाया है. जानकारों का कहना है कि यह फैसला भारत के रूस के साथ बढ़ते रक्षा और ऊर्जा संबंधों के कारण है.
इन सेक्टर्स पर होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के ऐलान से भारत के कई प्रमुख एक्सपोर्ट सेक्टर्स पर असर होगा. इसमें ऑटोमोबाइल, ऑटो पार्ट्स, स्टील, एल्यूमिनियम, स्मार्टफोन, सोलर मॉड्यूल, मरीन प्रोडक्ट्स, रत्न और आभूषण के साथ ही कुछ प्रोसेस्ड फूड और कृषि उत्पाद होंगे. फार्मास्युटिकल्स, सेमीकंडक्टर्स और क्रिटिकल मिनरल्स को इससे अभी बाहर रखा गया है.
अमेरिका से मांग में सीधी गिरावट
जानकारों का माना है कि तेजी से बढ़ रहे भारतीय एक्सपोर्ट सेक्टर्स के मैन्यूफैक्चरर्स इस टैरिफ से होने वाले झटकों को लेकर तैयार हो रहे हैं. उनका कहना है कि हमारे मुख्य निर्यात क्षेत्र अमेरिका को फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रत्न और आभूषण, और टेक्सटाइल्स और एपेरल्स हैं. इनमें से पहले दो (फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स) को टैरिफ से छूट मिली थी. टाटा मोटर्स और भारत फोर्ज जैसी बड़ी कंपनियों को अमेरिका से मांग में सीधी गिरावट देखने को मिलेगी. खासकर हाई-वैल्यू वाहनों और प्रिसिजन पार्ट्स के मामले में काफी असर होगा. अमेरिका से ऑर्डर घटने पर नौकरियों के जाने का खतरा होगा.
#WATCH ANI द्वारा पूछे गए इस सवाल पर कि क्या वह टैरिफ पर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम अभी उनसे बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा या लगभग सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाने वाला देश था... देखते हैं। हम… pic.twitter.com/Qbexi9j5Gm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025