Donald Trump के 100% टैरिफ वाले ऐलान ने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी है। फार्मा सेक्टर पर कड़े कदम और मेटल्स पर 50% टैरिफ ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इस फैसले का मकसद अमेरिका में उत्पादन बढ़ाना और दवाओं की कीमतें कम करना बताया जा रहा है।
इन भारतीय फार्मा कंपनियों पर असर संभव
इस फैसले का असर उन भारतीय कंपनियों पर ज्यादा पड़ सकता है, जिनकी कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से आता है। Sun Pharma, Dr Reddy’s Laboratories, Lupin Limited, Zydus Lifesciences और Biocon जैसे शेयरों में पहले ही 6% तक गिरावट देखी जा चुकी है। हालांकि यह गिरावट फिलहाल सेंटिमेंट आधारित मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें : चांदी में बड़ी गिरावट! Trump के बयान से बाजार हिला, सोना भी टूटकर नीचे आया
मेटल सेक्टर भी दबाव में
टैरिफ का असर मेटल कंपनियों पर भी पड़ा है। Vedanta Limited, Tata Steel और Hindustan Zinc जैसे शेयरों में 3-4% तक गिरावट आई है। कॉपर और एल्यूमिनियम पर बढ़े शुल्क से इन कंपनियों की लागत और निर्यात पर असर पड़ सकता है।
भारत के लिए क्यों सीमित रहेगा असर
हालांकि पहली नजर में यह फैसला बड़ा झटका लग सकता है, लेकिन भारत के लिए राहत की बात यह है कि टैरिफ मुख्य रूप से ब्रांडेड दवाओं पर लागू होगा। भारत का 85-90% फार्मा निर्यात जेनेरिक दवाओं का है, जो इस दायरे से बाहर हैं। ऐसे में लंबी अवधि में असर सीमित रहने की संभावना है, जबकि शॉर्ट टर्म में बाजार में उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिल सकता है।