Donald Trump Warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से कड़े रुख मे बात करते हुए चेतावनी दी है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्स में ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि इजराइल द्वारा जो ईरान पर हमला किया गया है उसमें अमेरिका का कोई हाथ नही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ट्रंप ने लिखा, "ईरान पर हुए हमले से अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है। अगर ईरान द्वारा हम पर किसी भी तरह से हमला किया जाता है, तो अमेरिकी सशस्त्र बल पूरी ताकत से आप पर हमला करेंगे। हालांकि, हम आसानी से ईरान और इजरायल के बीच समझौता करवा सकते हैं और इस खूनी संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं
ट्रंप ने दोनों देशों के बीच समझौता कराने की बात कही
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइल की ओर से ईरान पर गए हमलों को लेकर साफ स्पष्ट शब्दों में मना कर दिया है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा वह दोनों देश ईरान और इजरायल के बीच आसानी से एक समझौता करवा सकते है। और इस खूनी संघर्ष को खत्म कर सकते हैं। रविवार को ईरान ने तेहरान और वाशिंगटन डीसी के बीच चल रही परमाणु वार्ता के छठे दौर को रद्द कर दिया। वहीं, रविवार सुबह ईरान के मिसाइल हमले में इजरायल के तटीय शहर बट याम में कम से कम चार लोगों की मौत हो और 100 से अधिक लोग घायल हुए घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
पुतिन और ट्रंप नेपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव लेकर बात की
आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और यूक्रेन शांति वार्ता पर चर्चा के लिए शनिवार को 50 मिनट तक फोन पर बातचीत की। पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बातचीत के दौरान पुतिन ने ट्रंप को ईरान और इजराइल के नेताओं के साथ अपनी हालिया बातचीत के बारे में जानकारी दी और ईरानी परमाणु मुद्दे पर परस्पर स्वीकार्य समाधान तलाशने के रूस के प्रस्ताव को दोहराया।