
Trump's tariff policy: अमेरिका की टैरिफ नीति का असर अब भारत के निर्यात कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है। खासतौर पर इटली और जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों ने भारत से आयात पर सख्ती शुरू कर दी है। भारत से करीब 200 करोड़ रुपये के ऑर्डर रोक दिए गए हैं, जिससे निर्यातकों की चिंता बढ़ गई है। इन देशों के टैरिफ बढ़ाने की वजह से भारतीय उत्पादों की कीमतें प्रतिस्पर्धा में कमजोर पड़ गई हैं और व्यापारिक गतिविधियों पर असर दिखने लगा है।
यूरोप से ऑर्डर पर ब्रेक, यूपी की इंडस्ट्री पर असर
निर्यात परिषद के अधिकारियों का कहना है कि जर्मनी और इटली ने टैरिफ के कारण भारतीय व्यापार को नुकसान पहुंचाया है। यूपी की कई कंपनियों को इसका सीधा झटका लगा है, खासकर कानपुर की इंडस्ट्री पर इसका असर पड़ा है। अनुमान है कि यूरोप से 20-25 करोड़ रुपये तक के ऑर्डर फिलहाल रोक दिए गए हैं। इन देशों में बने हालातों के चलते लेदर इंडस्ट्री के लिए माल भेजना भी अब मुश्किल हो रहा है, जिससे निर्यातकों में चिंता बढ़ी है।
मंहगी लॉजिस्टिक्स और टैरिफ से लागत में इजाफा
सीएलई के चेयरमैन असद इराकी का कहना है कि टैरिफ और लॉजिस्टिक लागत की वजह से भारत से यूरोप के लिए प्रोडक्ट भेजना अब काफी मंहगा हो गया है। इससे कंपनियां अपने ऑर्डर समय पर पूरा नहीं कर पा रहीं और यूरोपीय खरीदारों ने नए ऑर्डर देने से इनकार कर दिया है। स्थिति को सुधारने के लिए भारत सरकार की ओर से इटली और जर्मनी के साथ निर्यात वार्ता चल रही है, ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके।