
GDP Growth: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया। इसके बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका गहरा होगा। इस बीच शुक्रवार यानी 29 अगस्त को जारी सरकारी डेटा ने इसे गलत साबित कर दिया। डेटा के अनुसार, देश की जीडीपी ग्रोथ चालू वित्त वर्ष की तिमाही में 7.8 फीसदी रही। अमेरिका की ओर से 50 फीसदी भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद भी 5 तिमाहियों में यह सबसे ज्यादा रहा। बीते तिमाही जीडीपी ग्रोथ 7.4 फीसदी तक थी। भारत की अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY26) में बेहतर प्रदर्शन किया। इस डेटा ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमान (6.5 फीसदी) को पीछे छोड़ दिया।
भारत सबसे तेज अर्थव्यवस्था
सरकारी डेटा के अनुसार, मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके कारण जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़ा है। भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था में से एक है। अप्रैल-जून में चीन की जीडीपी ग्रोथ 5.2 फीसदी तक रही थी.
जनवरी-मार्च में 8.4 फीसदी जीडीपी
एक आंकड़े की मानें तो इससे पहले उच्चतम जीडीपी ग्रोथ 2024 के जनवरी मार्च में 8.4 फीसदी तक रही। नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (NSO) के डेटा की मानें तो कृषि क्षेत्र में 3.7 फीसदी की ग्रोथ को दर्ज किया गया। ये 2024-25 अप्रैल-जून तिमाही में 1.5 फीसदी तक रहा। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ रेट मामूली रूप 7.7 फीसदी रही। इससे एक वर्ष पहले तिमाही में यह 7.6 फीसदी तक थी.