भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में ग्वालियर से जम्मू ड्यूटी जॉइन करने जा रहे एक सैनिक से ट्रेन में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है।
मालवा एक्सप्रेस में TTE ने मांगी रिश्वत ग्वालियर के रहने वाले सूबेदार विनोद कुमार दुबे का आरोप है कि मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12919) में टीटीई दलजीत सिंह ने उनसे और उनके साथी अग्निवीर जाहिर खान से रिश्वत मांगी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टीटीई वीडियो बनाने से मना करता दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद TTE सस्पेंड
इस घटना को जवान के परिचित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद रेलवे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया। दलजीत लुधियाना डिवीजन में तैनात था। यह घटना 9 मई को सोनीपत और पानीपत के बीच हुई थी।
'ड्यूटी पर जा रहा था, TTE ने कहा- जेल भेज दूंगा'
सूबेदार दुबे ने बताया कि वे 25 दिन की छुट्टी पर ग्वालियर आए थे और छुट्टी रद्द होने के कारण 9 मई को वापस जम्मू जा रहे थे। उन्होंने जनरल टिकट और आर्मी आईकार्ड दिखाया, लेकिन टीटीई ने फिर भी जुर्माने की धमकी दी और पैसे मांगे। अग्निवीर साथी से 150 रुपए लिए, लेकिन कोई रसीद नहीं दी।
रेलवे अधिकारियों ने दी सफाई
भोपाल डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने कहा, “हमारे निर्देश हैं कि ड्यूटी जॉइन करने जा रहे जवानों को अधिकतम सुविधा दी जाए। पहले से ही ऐसे निर्देश लागू हैं।”
Army soldier
TTE bribery
Malwa Express
Suspension
Social media complaint