Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार का दिन 'सन्नाटे और शोर' के बीच का एक मिला-जुला संगम साबित हुआ। जहां एक तरफ पिछले शुक्रवार रिलीज हुई नई फिल्मों 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' को वीकडेज के कठिन इम्तिहान में पसीने छूट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ पुरानी फिल्में अब भी बॉक्स ऑफिस के अखाड़े में अंगद के पैर की तरह जमी हुई हैं। तो चलिए आइए जानते हैं मंगलवार को किन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
अस्सी
पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई तापसी पन्नू की कोर्ट रूम ड्रामा अस्सी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए थे, दूसरे दिन फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, तीसरे दिन फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये कमाए। जबकि चौथे दिन, फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 70 लाख रुपये कमाए। वहीं मंगलवार को इसकी कमाई में मामूली तेजी देखने को मिली। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अस्सी ने रिलीज के 5वे दिन मंगलवार को 85 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 5.75 करोड़ रुपये कमाए।
दो दीवाने सहर में
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने सहर में ने रिलीज के पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ के करीब का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया था और सोमवार को फिल्म ने मात्र 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं सैकनिल्क के आकड़ों के मुताबिक 24 फरवरी, मंगलवार को रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने 0.5 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ इसके 5 दिनों का कुल कलेक्शन 5.3 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 'यादव जी की लव स्टोरी' और 'घूसखोर पंडत' में कोई समानता नहीं, याचिका की खारिज
ओ रोमियो
शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म किया है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में है। सैकनिल्क के मुताबिक, ओ'रोमियो का 12वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.65 करोड़ रुपये रहा। जबकि दूसरे मंडे को इसने 1.6 करोड़ कमाए थे। इसी के साथ ओ'रोमियो का 12 दिनों में नेट कलेक्शन लगभग 59.05 करोड़ रुपये हो गया।
बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गए हैं। सनी देओल और वरुण धवन की 'बॉर्डर 2' पांचवें हफ्ते में भी अपनी जगह सुरक्षित किए हुए है। हालांकि पांचवें हफ्ते में सनी देओल की फिल्म की कमाई काफी घट चुकी है लेकिन फिर भी ये अपने कुल कलेक्शन में हर दिन इजाफा कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन यानी 5वें मंगलवार को 30 लाख रुपये कमाए। इसके बाद इस फिल्म का 33 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 326.5 करोड़ रुपये हो गया है।