Jyeshtha Month Tulsi Puja: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को मां का स्वरूप माना जाता है. पूरे विधि-विधान से तुलसी मां की पूजा अर्चना जाती है. तुलसी की पूजा का अपना एक महत्व है.. बताया जाता है कि जिस घर में तुलसी का हरा-भरा पौधा होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है.. साथ ही उस घर में सुख समृद्धि पायी जाती है..फिलहाल ज्येष्ठ का महीना चल रहा है और इस माह गर्मी चरम पर होती है. नौतपा भी इस माह में होता है. इसलिए इस माह में तुलसी पूजा का अलग ही महत्व है..
दूध मिलाकर चढाएं जल
मान्यता है कि ज्येष्ठ के महीने मे तुलसी में जल देते समय जल में थोड़ा दूध मिलाकर चढ़ाएं और तुलसी को लाल चुनरी या पीले रंग के कपड़े से ढ़ककर रखें. यदि आप ऐसा करेंगे तो तुलसी का पौधा सुखेगा नहीं.. साथ ही तुलसी मां प्रशन्न भी रहेंगी.. इसके अलावा पौधे को सूखने से बचाने के लिए.. पौधे को किसी चौड़े मुंह वाले गमले में लगाएं, जो गहरा भी हो. इससे गमले में अधिक पानी डलेगा और अधिक समय तक पानी रहेगा, जिससे पौधे को नमी मिलती रहेगी.
ये भी करें
जब आप तुलसी का पौधा लगा रहें हों तो मिट्टी में थोड़ा सा सूखा हुआ गाय का गोबर मिला दें और फिर इसमें तुलसी का पौधा लगाए. ऐसे में तुलसी का पौधा केवल ज्येष्ठ में ही नहीं बल्कि हर मौसम में हरा भरा रहेगा और नई पत्तियां भी आएंगी. अगर किसी कारण आपके घर का तुलसी का पौधा पूरी तरह से सूख चुका है तो उसे भूलकर भी इधर-उधर न फेंके.