तुर्किए वायुसेना का मालवाहक विमान जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह सूचना दी। उसने बताया कि अजरबैजान से वापस तुर्किए लौट रहा एयर फोर्स का सी-130 मिलिट्री कार्गो विमान जॉर्जिया में क्रैश हो गया।
क्रू मेंबर्स की संख्या 20 बताई जा रही
मंत्रालय के अनुसार, जॉर्जियाई अधिकारियों के साथ मिलकर जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। अभी साफ नहीं है कि एयरक्राफ्ट में कितने क्रू मेंबर मौजूद थे। हालांकि कुछ स्थानीय मीडिया क्रू मेंबर्स की संख्या 20 बताई जाही है।
तुर्किए रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तुर्किय रक्षा मंत्रालय ने इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया, हमारा सी-130 मिलिट्री कार्गो प्लेन, जो घर लौटने को लेकर अजरबैजान से उड़ा था, जॉर्जिया-अजरबैजान सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एक अन्य बयान में जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने तुर्किए मिलिट्री एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। मंत्रालय के अनुसार, यह अजरबैजान के साथ जॉर्जिया की राज्य सीमा से करीब 5 किलोमीटर (3 मील) दूरी पर गिरा।
कार्गो प्लेन क्रैश में कम से कम नुकसान हुआ होगा
इस दौरान राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने राजधानी अंकारा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कार्गो विमान के क्रैश में काफी नुकसान हुआ होगा। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि तुर्की अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई अंजाम दे रहे हैं।
सैनिकों की मौत पर गहरा दुख जताया
तुर्किए मीडिया पर कुछ वीडियो फुटेज सामने आए हैं। इनमें विमान नीचे की ओर गिरता और अपने पीछे सफेद धुएं के निशान को छोड़ता दिखाई दे रहा था। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने एक शोक पत्र में सैनिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। अजरबैजान ने मिलिट्री कार्गो प्लेन के बचाव अभियान में सहायता की पेशकश की है।
एयरक्राफ्ट खरीदने की योजनाओं की घोषणा की थी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन का बनाया सी-130 खास विमानों में से एक है। 1964 से तुर्किए एयर फोर्स का खास रहा है। इस दौरान ब्रिटेन से 12 और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदने की योजनाओं की घोषणा की गई थी।