Vibhu Raghave Dies:टीवी एक्टर विभु राघव ने 39 वर्ष की आयु में ही दुनिया को अलविदा कह दिया । वह लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। उन्होने आखिरी सांस 2 जून 2025 को मुम्बई के नानावती अस्पताल में ली। एक्टर की मौत की खबर सुनकर फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। और सोशल अकाउंट के जरीए सभी ने श्रध्दांजलि दी । कई टीवी स्टार ने भी एक्टर को श्रद्धांजलि दी । टीवी के जाने-माने एक्टर विभु राघव की जिंदगी किसी संघर्ष से कम नहीं थी। लेकिन अपने शांत स्वभाव और प्यारी सी मुस्कान के लिए पहचाने जाने वाले विभु ने कैंसर से जैसी गंभीर आखिरी पल तक जंग लड़ी भले ही कैंसर के सामने उनकी जिंदगी हार गई। लेकिन जाते हुए भी विभु अपने चाहने वालों को पॉजिटिविटी का पाठ पढ़ाकर गए। अपनी बीमारी का शोर मचाकर फायदा उठाने वाली इस चकाचौंध भरी इंडस्ट्री में विभु राघव का इस तरह चुपचाप चले जाना बहुत कुछ कह गया।
विभु राघव का करियर-
विभु राघव ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की उन्होने स्टार प्लस के सीरियल निशा और उसके कजन्स में उनके किरदार के लिए विशेष रूप से सराहा गया। इस सीरियल के अलावा सुवरीन गुग्गल टॉपर ऑफ द ईयर में वह रोहन का किरदार निभा रहे थे। इस किरदार ने भी लोगों का दिल जीत लिया।
फिल्मी करियर-
विभु राघव की एक्टिंग सिर्फ टीवी तक ही सीमित नहीं रही उन्होंने फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया साल 2016 में आई रोमांटिक फिल्म ‘रिदम’ में विभु ने अपना कमाल दिखाया। साल 2017 में उन्होंने भारतीय अंग्रेजी फिल्म ‘यादवी द डिग्निफाइड प्रिंसेस’ में भी एक्टिंग की, ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर बनी थी। इसी साल उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म ‘पिचफोर्क’ में भी अभिनय किया ।
विभु राघव ने कैंसर से कैसे लड़ी जंग-
विभु राघव को साल 2022 में स्टेज 4 न्यूरोएंडोक्राइन कोलन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता चला था। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में सबको बताया और इस मुश्किल घड़ी में भी विभु ने हार नहीं मानी। फरवरी 2024 में, उन्होंने कैंसर ठीक करने के लिए एक सर्जरी करवाई इस सर्जरी को काफी रिस्की माना गया था। लगातार ट्रीटमेंट करने के बावजूद विभु का कैंसर पूरे शरीर में फैल गया और उनका निधन हो गया।