
TVS Apache RTX 300: देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल टीवीएस मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। टीवीएस मोटरसाइकिल अपनी पहली एडवेंचर बाइक TVS Apache RTX 300 को MotoSoul 2025 में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बाइक में 299 cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 35 PS की पावर उत्पन्न करता है। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स, स्लिप और असिस्ट क्लच जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस बाइक की कीमत कितनी हो सकती है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
बाइक की अनुमानित कीमत
इस बाइक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप इस बाइक से लंबी दूरी आराम से तय कर सकते हैं। इस बाइक में एक लंबा विंडस्क्रीन, नकल गार्ड्स, स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, मस्क्यूलर बॉडी पैनल्स और एक स्लिम टेल सेक्शन दिया है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो इस बाइक की अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये हो सकती है। कंपनी की ओर से अभी तक इसके कीमत की घोषणा नहीं की गई है।
बाइक के फीचर्स
इस बाइक के फीचर्स की बात करें, तो इस बाइक में 299 cc का नया RT-XD4 सिंगल सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 35bhp की पावर और 28.5Nm का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक में 5 इंच का TFT डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इस मोटरसाइकिल में 19-17 इंच के अलॉय व्हील्स का कॉम्बिनेशन है जो रोड-बायस्ड है। कुल मिलाकर, ये बाइक पावरफुल होने के साथ-साथ हाईटेक फीचर्स से भी भरपूर होगी।