.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Daf47caf0-5952-40b9-a5a9-3d757875eff8&w=3840&q=75)
TVS Motors: टीवीएस मोटर कंपनी अपना नया एनटॉर्क 150 स्कूटर लॉन्च करने वाली है। यह स्कूटर 4 सितंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें क्वाड-एलईडी हेडलैंप क्लस्टर और नए टी-आकार के हाउसिंग के साथ इसके फ्रंट फेसिया को दिखाया गया है। आइए विस्तार से स्कूटर के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
स्कूटर के फीचर्स
टीवीएस एनटॉर्क का मौजूदा मॉडल अपने स्पोर्टी लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। अब हैवी इंजन के साथ आने के चलते ये स्कूटर और भी ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देगा। जारी टीजर के अनुसार यह स्कूटर स्पोर्टी स्टाइल की ओर संकेत दे रहा है। इस स्कूटर में सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलने की संभावना है। क्योंकि यह स्कूटर 150 सीसी के इंजन के साथ आ रहा है।
कितनी हो सकती है कीमत
वहीं, टीवीएस एनटॉर्क 150 के कीमत की बात करें, तो कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन कंपनी इस स्कूटर को 1.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) कीमत पर लॉन्च कर सकती है। इस स्कूटर का मुकाबला Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे स्पोर्टी स्कूटर से हो सकता है।