
Twinkle Khanna: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है। ट्विंकल खन्ना ने साल 2000 में आई फिल्म मेला के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। एक्टिंग को अलविदा कहने के बाद ट्विंकल राइटिंग की दुनिया में कदम रख चुकी है। ट्विंकल बहुत सी बुक लिख चुकी हैं। वहीं, ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वे कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। उन्होंने ये भी बताया कि किस मजबूरी की वजह से उन्होंने फिल्मों में काम किया था।
जरूरत के कारण बनी एक्ट्रेस
एक शो के दौरान करीना कपूर खान के साथ बातचीत में, ट्विंकल ने खुलासा किया कि वह एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। फिल्मों में उनका सफर जुनून से नहीं बल्कि प्रैक्टिकैलिटी से इंस्पायर था। ट्विंकल ने कहा था, "मुझे पता है आपके लिए यह एक ऑप्शन था, लेकिन ‘मैं सच में एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। जरूरत के कारण बनीं, मेरी मां एक सिंगल मॉम थीं और वो सभी का खर्चा उठाती थीं। हमने बहुत कम उम्र में यह शुरू किया था। उस समय अपने फैमिली को सपोर्ट करने का यही सबसे तेज तरीका था।‘
अक्षय कुमार से की शादी
आपको बता दें कि मेला मेला फिल्म के फ्लॉप होने के बाद ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार से शादी कर ली थी। दरअसल, अक्षय ने खुलासा किया था कि ट्विंकल ने उनसे कहा था कि अगर 'मेला' फ्लॉप होती है तो वह उनका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेंगी और उनसे शादी कर लेंगी। आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बड़ी बेटी है। ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से 17 जनवरी 2001 को शादी रचाई थी। ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार आज दो बच्चों के माता-पिता है, उनके पास एक बेटा, आरव और एक बेटी, नितारा है।