Bulandshahr News : खुर्जा-अलीगढ़ हाइवे एक जी समय पर हुए दो अलग अलग एक्सीडेंट हुए. जिसमे महिला समेत दो लोगो की मौत हो गई. वहीँ सात लोगो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों एक्सीडेंट अग्रवाल फाटक के आस पास जी हुए है. शुक्रवार को दिन निकलते ही खुर्जा अलीगढ़ हाईवे पर दो अलग अलग एक्सीडेंट हो गए. डायल 108 के प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि आज सुबह एक ही जगह पांच मिनट के अंतराल से पर अगवाल फ्लाई ओवर के पास दो एक्सीडेंट हुए.
पहला एक्सीडेंट
पिकअप गाड़ी अलीगढ़ जा रही थी जिनमें बताया जा रहा पांच लोग सवार थे, सामने से आ रहे ट्रक ने खुर्जा की तरफ को कट लेने की वजह से दोनों बाहन आपस में भीड़ गए। जिस वजह से पिकअप में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नजदीकी राहगीर बेदराम जी ने तत्काल 108 कंट्रोल रूम को एम्बुलेंस मदद के लिए कॉल किया, कॉल असाइन होते ही तत्काल पहुंच गईं। ईएमटी जितेंद्र कुमार।पायलट विवेक कुमार ने डायल 112 के पुलिस कर्मियों की मदद से मरीज एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया , तथा सुरक्षित पूर्वक और फर्स्ट एड देते हुए घायलों को सरकारी SSMJ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल मरीजों के नाम मुहम्मद यूसुफ उम्र 55 साल, भूरा उम्र 53 साल, रजत उम्र 30 साल , मुन शरीफ 28 साल.
दूसरा एक्सीडेंट
अगबाल तिराहा पर आमने सामने से आ रहे इको गाड़ी ओर थ्री वीलर टेंपो आपसे में भीड़ गए । एक्सिडेंट होने के राहगीर प्रमोद जी ने तत्काल कंट्रोल रूम 108 को सूचना दी, सूचना मिलते ही नजदीकी दो एम्बुलेंस को केश असाइन किया गया पास में खड़ी एम्बुलेंस तीन मिनट में मरीज के पास पहुंच गई। एमटी मनवीर , पायलट रौदाश ने तीन मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया जिसमें कलुआ नाम के व्यक्ति को एक्सीडेंट की वजह से मृत्य हो गई। मरीज मदन उम्र 45 साल , जितेंद्र उम्र 30 को स्थिति सही बताई जा रही है.
दूसरी एम्बुलेंस के माध्यम से तीन मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया गया। जिसमें मरीज संजय सिंह उम्र 38 साल , विमलेश उम्र 40 साल ,पुष्पा देवी 32 साल, जिसमें से एक तकरीबन 70 साल की एक महिला की मृत्यु हो गई। बाकी सभी मरीजों को एम्बुलेंस के द्वारा सरकारी अस्पताल SSMJ खुर्जा में भर्ती कराया गया.