थाना क्षेत्र हस्तिनापुर के ग्राम पाली निवासी एक युवक की दो दिन पहले शुगर फैक्ट्री के एक तोल सेंटर के एक लोडर की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी मंगलवार को जैसे ही शव का पीएम होने के बाद पाली गांव निवासी मृतक तपराज पुत्र अमरपाल का शव परिजनों व् ग्रामीणों ने सड़क पर रख जाम लगा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले तपराज बाइक से हस्तिनापुर से सामान लेकर अपने गांव लौट रहा था।
गन्ना लदा एक लोडर पीछे की ओर बैक कर रहा था
गांव के समीप मवाना शुगर मिल के एक तोल सेंटर पर गन्ना लोड करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गन्ना लदा एक लोडर पीछे की ओर बैक कर रहा था। उसी समय बाइक अनियंत्रित होकर लोडर से जा टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर के पीछे लगा भारी हिस्सा युवक की छाती में जा लगा,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेरठ भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी मंगलवार शाम जब शव गांव लाया गया तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने हस्तिनापुर के मुख्य द्वार पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि जब तक गन्ना मिल का कोई अधिकारी मौके पर नहीं आएगा, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा।
मृतक की पत्नी को गन्ना मिल में नौकरी देने की मांग
परिजनों और ग्रामीणों ने गन्ना मिल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और मृतक की पत्नी को गन्ना मिल में नौकरी देने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक जाम जारी रहेगा। मौके पर पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास किया सूचना पर पहुंचे सीओ मवाना पंकज लवानिया ने परिजनों को समझा बूझकर शांत कराया तथा पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किसान बीमा के तहत आर्थिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया जिसपर परिजनों ने जाम खोला और देरशाम गाँव के अंत्येष्टि स्थल पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।