उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जिसके तहत प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DG, ADG, IG, DIG समेत 11 जिलों के SP/SSP का ट्रांसफ़र किया गया है. संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है.
प्रवीण कुमार बने एडीजी लखनऊ जोन
यूपी के जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ के एसएसपी बदले गए वहीं अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती, खीरी के एसपी बदले गए. साल 1994 बैच के आईपीएस सुजीत पांडेय डीजी फायर बनाये गए. तो वहीं 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार एडीजी जोन लखनऊ बनाये गए हैं. सोमेन वर्मा को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें डीआईजी रेंज बनाया गया है.
जानें किसे कहां मिली तैनाती
आईपीएस अफसर प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन का एडीजीएलओ बनाया गया। वहीं आईपीएस अफसर सुजीत पांडेय को एडीजी एलओ लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक अग्निशन लखनऊ, पुलिस महानिदेशक ईडब्ल्यूओ के एस इमैन्युअल को केजीएसओ उत्तर प्रदेश, विनोद कुमार सिंह संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर नगर से पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अकादमी मुरादाबाद, आलोक प्रियदर्शी अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी, श्रीराज करन नैय्यर को डीआईजी गोरखपुर से डीआईजी गाजियाबाद बनाए गए..
इन्हें भी मिली महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी
सोमेन बर्मा डीआईजी मिर्जापुर से अयोध्या, संकल्प शर्मा डीआईजी खीरी से संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, विपिन टाडा डीआईजी मेरठ से संयुक्त पुलिस कानपुर नगर, अभिषेक यादव डीआईजी पीलीभीत से एटीएस लखनऊ, आशीष तिवारी को डीआईजी सहारनपुर से डीआईजी तकनीकी सेवाएं लखनऊ, प्रताप गोपेन्द्र यादव डीआईजी पीटीसी मुरादाबाद से डीआईजी पुलिस मुख्यालय लखनऊ, कुंवर अनुपम सिंह पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से पुलिस अधीक्षक जौनपुर, ख्याति गर्ग सेनानायक 9 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से पोल से अधीक्षक खीरी, यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक रायबरेली से पुलिस अधीक्षक बस्ती, चारू निगम सेनानायक 47 वीं वाहिनी पीएससी गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, अभिनंदन पुलिस अधीक्षक बस्ती से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई.. वहीं आईपीएस अविनाश पांडे को मेरठ एसएसपी बनाया गया है.