Hapur News: सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी दो लोगों की दौराला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गुरुवार की रात मौत हो गई। मृतक दोनों लोग बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों के घर पर जैसे ही यह सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर के समय दोनों शव मोहल्ले में पहुंचे तो हर किसी की आंखें गमगीन हो गई थीं।
फॉर्च्यूनर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी
मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी प्रमुख आलू करोबारी अनिल गुप्ता के भाई अरुण कुमार गुप्ता नगर के एसएसवी इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। जबकि मोहल्ले के ही रहने वाले रविंद्र शर्मा एक कंपनी में नौकरी करते थे। गुरुवार की रात दोनों लोग एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। जब बाइक सवार दोनों लोग दौराला थाना क्षेत्र के गांव नगला के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग काफी दूर तक हवा में पूछ ले और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा हुए लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। किसी प्रकार पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दी। जैसे ही परिजनों को इस हादसे की सूचना मिली तो उनमें कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन मौके के लिए रवाना हो गए।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
शुक्रवार दोपहर को दोनों मृतकों के शव मोहल्ले में पहुंचे तो हर किसी की आंख गमगीन हो गई। बताया जा रहा है कि रविंद्र शर्मा के एक पुत्र और पुत्री हैं। जबकि अरुण कुमार गुप्ता की दो पुत्री और एक पुत्र है। दोनों की पत्तियों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।